Doordrishti News Logo

राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

  • राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों के सक्रिय ब्राह्मण समाजसेवियों को दिया गया है प्रतिनिधित्व
  • 28 मई को विधिवत रूप से आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह

जोधपुर,सर्व ब्राह्मण महासभा,दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंडित एसके जोशी की नियुक्ति किए जाने के बाद पूरे राजस्थान में सर्वे कर प्रदेश कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विधिवत रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक के निर्देशानुसार डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष पूजा शर्मा,महासचिव डॉ गोपाल राज कल्ला,संयुक्त सचिव प्रहलाद शर्मा, नरेश ओझा सचिव,जितेंद्र बोहरा सह सचिव,अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें- विज्ञान के हर क्षेत्र की उन्नति संबंधित अनुसंधान के अधीन है-कुलपति

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एसके जोशी ने बताया कि राजस्थान के अलग-अलग संभाग के ब्राह्मण समाज के समाजसेवियों और युवाओं को इस प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है और निकट भविष्य में पूरे प्रदेश भर में हर जिला और विधानसभा स्तर पर ब्राह्मण समाज के युवाओं को सामाजिक एकता को ध्यान में रखकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह 28 मई को जोधपुर के पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल चंद्रा इन में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमरीका में पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा जग्गा

October 27, 2025

शादी का कार्ड बांटने का पता पूछने के बहाने महिला से कंठी लूटी

October 27, 2025

दुकान पर आकर युवक पर कातिलाना हमला,चाकू मारा

October 27, 2025

गलत दिशा से आई निजी बस ने एसयूवी को लिया चपेट में एक की मौत 36 घायल

October 27, 2025

पाक विस्थापित का मर्डर: घर के आंगन में पड़ा मिला शव,हाथ पैर बांधे हुए

October 27, 2025

राम अवतार विद्यालय वुशु राजस्थान टीम के कोच नियुक्त

October 27, 2025

योजनाओं का क्रियान्वयन और समय का संयोजन ही परिणाम देता है-विजयानंद

October 27, 2025

युवा यादव महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

October 27, 2025

जोधपुर: वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो विस्तार के लिए 195 करोड़ रुपए और मंजूर

October 27, 2025