Doordrishti News Logo

केन्द्र सरकार पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कर रही है भर्तियां-शेखावत

देश भर में 71 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

जोधपुर,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया में जिस तरह से पेपर लीक हो रहे हैं उससे युवाओं में आक्रोश है,जबकि केन्द्र सरकार भी अपने विभिन्न विभागोंं में रिक्त पदों पर भर्ती का विशेष अभियान चला रही है, लेकिन यह काम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ हो रहा है। मंगलवार को केन्द्र सरकार के रोजगार मेलों की पांचवीं श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में सरकारी भर्तियों के मामले में क्या हालत है? यह किसी से छिपा नहीं है। पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं में आक्रोश है। नौकरियां देने में भ्रष्टाचार हुआ। इन सबके उलट भारत सरकार ने केन्द्र सरकार की नौकरियों में इमानदारी,पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा है।

ये भी पढें- 19 मई को शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति रहेगी बन्द

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को रोजगार देने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया हुआ है। केन्द्र सरकार के 30 लाख पदों में से 10 लाख वैकंट हैं। इसे भरने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से हो सके। इसके लिए प्रधानमंत्री स्वयं इसका हर माह समीक्षा करते हैं। आज देश में हर माह 75 हजार से एक लाख युवाओं को केन्द्र सरकार की ओर से सरकारी सेवाअेां में रोजगार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व के पटल पर सशक्त हस्ताक्षर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन आया है। इससे पहले की सरकारों ने अभावों में ही काम करने की आदत बना ली थी। इसलिए जितना उत्पादक काम होना चाहिए था। वह नहीं हो पा रहा था, वर्ष 2014 के बाद में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गवेर्नेंस की नई शैली भारत में स्थापित हुई। इसका परिणाम समाज में दिखाई देने लगा है। पात्र लोगों तक सौ प्रतिशत लाभ पहुंचने लगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वचुर्अली शामिल हुए। इसमें पूरे देश में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह,पोस्ट मास्टर जनरल सचिन किशोर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026