मुख्यमंत्री के हाथों स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजन के चेहरे
मुख्यमंत्री का जताया आभार
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों स्कूटी पाकर दिव्यांगजन के चेहरे खिल उठे। इन सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी रोजमर्रा की जिन्दगी आसान होगी और इससे काम-काज और जीवन निर्वाह के लिए आने-जाने में सुविधाओं के साथ ही दूसरे सारे काम भी अच्छी तरह कर सकेंगे। इन सभी को मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना में ये स्कूटियां दी गई।
ये भी पढ़ें- दो करोड़ का सोना खुर्दबुर्द के मामले का नहीं हुआ खुलासा
मुख्यमंत्री ने बिलाड़ा पंचायत समिति अन्तर्गत हरियाढाणा में शनिवार को आयोजित महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में 9 दिव्यांगजन को स्कूटी की चाबी सौंपी।
मुख्यमंत्री के हाथों स्कूटी पाने वाले दिव्यांगजनों में प्रकाश,ललिता,मनोहर लाल,दिनेश गहलोत,असलम खान, गोपालसिंह,कान्ता देवी,प्रकाशचन्द्र जांगिड़ एवं राजेन्द्रसिंह शामिल हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

