हैदरअली शाह दरगाह में चोरी की नीयत से घुसे युवक,भाग गए
जोधपुर,शहर के भदवासिया स्थित हैदरअली शाह दरगाह में नकबजनी के इरादे से कुछ युवक घुसे। पता लगने समाज के लोग वहां पहुंचे तब तक आरोपी दीवार फांद कर निकल गए। फुटेज में दो शख्स देखे गए,जो रात एक से डेढ़ बजे के बीच वहां आए थे। इस बारे में महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
पूरी कहानी पढ़िए- हत्या के मुख्य आरोपी अजयपाल के साथी को जैसलमेर खुली जेल से पकड़ा
महामंदिर पुलिस ने बताया कि लाल बंगला के पीछे खेतानाडी निवासी सरफराजुद्दीन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि कुछ युवक भदवासिया स्थित अंबेडकर ब्रिज के नीचे हैदरअली शाह की दरगाह में चोरी की नीयत से घुसे। वहां चढ़ावे के आए रुपयों पर सेंध लगाने का प्रयास किया। घटना बुधवार-गुरूवार की मध्य रात की है। एक से डेढ़ बजे के बीच युवक अंदर घुसे और चोरी का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में दो शख्स नजर आए। फिलहाल महामंदिर पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।
सिर्फ एक बार दूरदृष्टिन्यूज़ का एप इंस्टॉल कीजिए बस http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

