जोधपुर की भड़ला पुलिस चौकी थाने में क्रमोन्नत
- मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- संचालन के लिए 38 पद स्वीकृत
जोधपुर,जिले के भड़ला स्थित पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके संचालन के लिए 38 पदों को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार,स्वीकृत पदों में पुलिस निरीक्षक,उप निरीक्षक का एक-एक पद,सहायक उप निरीक्षक के 3,हैड कानिस्टेबल के 4 तथा कानिस्टेबल मय ड्राइवर के 29 पदों सहित कुल 38 पद शामिल हैं। नवीन प्रस्तावित थाना क्षेत्र में 5 ग्राम पंचायत तथा 26 गांव होंगे।
ये भी पढ़ें- जोधपुर के 565वें स्थापना दिवस पर राजकीय संग्रहालय में पर्यटकों के लिये प्रवेश निःशुल्क
उल्लेखनीय है कि जोधपुर का भड़ला सोलर पार्क दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्कों में से एक है। एनटीपीसी सहित कई डवलपर्स ने यहां सौर संयंत्र स्थापित किए हैं। गहलोत के इस निर्णय से क्षेत्र में घटित होने वाले सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हो सकेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

