Doordrishti News Logo

नई ई-मेल पर भेज सकेंगे अपने संदेश, शिकायत या सुझाव

writetocm@rajasthan.gov.in

जोधपुर, संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक आमजन अब अपना संदेश, शिकायत या सुझाव और सुगमता के साथ पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए एक नई ई-मेल आईडी writetocm@rajasthan.gov.in बनाई गई है। इस पर भेजे गए ई-मेल सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत तक आमजन की पहुंच को आसान और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस नई ई-मेल आईडी पर प्रदेश वासी व्यक्तिगत संदेश भेजने के साथ ही गम्भीर आपराधिक प्रकरणों तथा किसी भी अन्याय के संबंध में शिकायत या अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। इन प्रकरणों, शिकायतों एवं समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण आमजन अपने संदेश, शिकायत और सुझाव पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री से व्यक्तिषः मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। संक्रमण के फैलाव के खतरे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली नियमित जन सुनवाई भी संभव नहीं हो पा रही है। ऐसे में आमजन की मुख्यमंत्री तक सहजता के साथ पहुंच सुनिश्चित करने की दृष्टि से यह पहल की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हमेशा ही आमजन की प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। अपने पिछले दोनों कार्यकाल के साथ ही वर्तमान कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अपने राजकीय निवास पर स्वयं जनसुनवाई करते रहे हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के इस दौर में व्यक्तिषः जनसुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए उन्होंने तकनीकी नवाचारों के जरिए आमजन की सुनवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026