अलग अलग हादसों में दो की मौत
जोधपुर,जिले के मतोड़ा और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संंबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई की। मतोड़ा पुलिस ने बताया कि रहमत अली पुत्र भीके खां ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका पुत्र रफीक खां करंट लगने पर झुलस गया। इस पर उसे निकट के अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- आधा दर्जन गाड़ियां चोरी
इसी तरह पीपाड़ शहर थाने में दी रिपोर्ट में पीपाड़ शहर निवासी आसूराम ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके पिता मेघाराम माली को किसी वाहन चालक ने चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके पिता की अस्पताल में मौत हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

