युवक से मारपीट कर मोबाइल पर्स लूटा
जोधपुर,शहर के डीआरएम कार्यालय के निकट रेलवे आवासीय क्वार्टर के पास में एक युवक से मारपीट कर अज्ञात बदमाश उसका मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में कुछ रुपए और जरूरी दस्तावेज थे। पीडि़त के रिश्तेदार की तरफ से सरदारपुरा थाने में इस बाबत मामला दर्ज करवाया गया। अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान की तरह सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार पूरे देश में लागू करें प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि रेलवे आवासीय क्वार्टर सरदारपुरा निवासी राजकुमार मीणा पुत्र केदारनाथ मीणा ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस को बताया कि 9 मई को उसका रिश्तेदार अनिल मीणा रेलवे डीआरएम कार्यालय के पास से निकल रहा था। तब अज्ञात शख्स ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की फिर मोबाइल और पर्स छीन कर ले गए। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

