आधा दर्जन गाड़ियां चोरी
जोधपुर,शहर में अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन बाइक और मोपेड चोरी हो गई। बोरानाडा थाने में दी रिपोर्ट में पिपली चौराहा सालावास रोड बोरानाडा निवासी प्रकाश पुत्र मूलदास वैष्णव ने पुलिस को बताया कि 5 मई को वह एचडीएफसी बैंक आया था। जहां पर बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। सरदारपुरा पुलिस के अनुसार किशोर पुत्र नारायणदास आसवानी की बाइक ओलंपिक तिराहा के पास से चोरी हो गई। कुड़ी पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी नगर योजना झालामंड निवासी श्यामलाल पुत्र रामचन्द्र विश्नोई की बाइक उसके घर के बाहर से 8 मई को चोरी हो गई।
ये भी पढ़ें- नगर निगम दक्षिण के उपकार्यालय की छत पर मिला महिला का शव
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में डांगियावास के रामड़ावास निवासी बलदेवराम पुत्र राजूराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह उम्मेद अस्पताल आया था जहां अस्पताल के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर रातानाडा पुलिस ने बताया कि लोको रोड अगरचंद फतेहचंद कॉलोनी में रहने वाले हरीश कच्छवाह पुत्र भंवरलाल की मोपेड स्कूटी जेडीए सर्किल के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस अब वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

