उम्मेद राजकीय स्टेडियम में खुलेगा खेलो इंडिया का सेन्टर
खेलो इंडिया योजना के अन्तर्गत जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा 11 मई से
जोधपुर,फुटबॉल खेल में खिलाड़ियों को मिलेगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र। सरकार की योजना के अंतर्गत जिले के उम्मेद राजकीय स्टेडियम में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र पर खेलो इंडिया का सेन्टर खोला जा रहा है। जिला खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी ने बताया कि इस केन्द्र के लिए भारत सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी, जिसे खेल मैदानों का निर्माण कार्य, खेल सामग्री,खेल किट पर व्यय किए जाएगें।
ये भी पढ़ें- शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को जोधपुर जिले में रखने की मांग पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
फुटबॉल खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा 11 मई से
जिला खेल अधिकारी भीयाराम चौधरी ने यह दी कि खेलो इंडिया योजना के अन्तर्गत जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए स्पर्धा 11 मई से श्रीउम्मेद राजकीय स्टेडियम में रखी गई है,जिसके लिए खिलाड़ी अपनी खेल योग्यता प्रमाण-पत्र,जन्म प्रमाण-पत्र सम्पूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए खिलाड़ी की अधिकतम आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में कार्यरत वरिष्ठ फुटबॉल प्रशिक्षक हरिराम चौधरी से प्रातः एवं सायं काल प्रशिक्षण के समय में सम्पर्क कर ट्रायल दे सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

