एक ही दिन में पकड़े 826 बेटिकट यात्रियों से वसूले पौने पांच लाख रुपए
जोधपुर रेल मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर एक ही दिन में बिना और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे आठ सौ से भी अधिक यात्रियों से रेलवे ने पौने पांच लाख रुपए का उल्लेखनीय राजस्व अर्जित किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत सोमवार को टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अलग-अलग ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 826 यात्रियों से कुल चार लाख 70 हजार 445 रुपए का राजस्व वसूल किया जिसमें लगभग दो लाख रुपए जुर्माना भी शामिल है।
ये भी पढ़ें-सांसद पीपी चौधरी ने साबरमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
उन्होंने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए लिए चेकिंग स्क्वायड द्वारा ट्रेनों में दिन रात औचक टिकट जांच की जा रही है। मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशन पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि टिकट चेकिंग मद से जोधपुर मंडल को मार्च में एक ही माह में एक करोड़ दस लाख रुपए का राजस्व अर्जित हुआ और मंडल ने वर्ष 2022-2023 का टारगेट भी पूरा कर लिया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

