Doordrishti News Logo

जयपुर से कोटा, भोपाल के लिए रवाना हुई गौरव की साइकिल यात्रा

  • 6 शहरों में 18 दिन तक 2400 किलोमीटर होगी साइकिल यात्रा
  • गौरव तनेजा की साइकिल यात्रा का समापन रांची स्थित धोनी के घर में होगा

जयपुर,जाने-माने यूट्यूबर कैप्टन गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट नई दिल्ली से साइकिल पर 250 किमी साइकिल चलाकर जयपुर पहुंचने के बाद कोटा होते हुए भोपाल के लिए रवाना हुए। उन्होंने यह साइकिल यात्रा भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के अब तक के करियर को सम्मान देने के लिए शुरू की थी। वे 18 दिन की इस यात्रा में जयपुर सहित कोटा,भोपाल,नागपुर,हैदराबाद और चेन्नई तक कुल 2400 किमी साइकिल चलाएंगे। जहां वे देश का धोनी के नाम से शुरू हुए इस सफर में देश भर के धोनी फैन्स को जोड़ते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- भाविप मारवाड़ शाखा की साधारण सभा सम्पन्न

जयपुर और कोटा के बाद भोपाल के लिए निकल चुके गौरव ने इस यात्रा के बारे में बताया कि वे इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। 26 अप्रैल से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा में एमएस धोनी की तस्वीर (हैशटैग #DeshKaDhoni के साथ) वाला एक कस्टम-पेंट ट्रक सभी शहरों में यात्रा करेगा। उनके सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से इन 6 सिटीज़ में धोनी फैन्स के लिए मीट-अप और शुभकामना संदेश के लिए ड्राप बॉक्स की जानकारी दी जा रही है। इस साइकिल यात्रा का समापन एमएस धोनी के रांची स्थित घर में की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पुलिस वाहन में तोड़फोड़ उपकरण चोरी और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 11, 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

October 11, 2026

बदलते युद्ध के दौर में तकनीक आत्मनिर्भरता और सामरिक साझेदारी जरूरी

October 11, 2026

नेपाल में छिपकर चला रहा था मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने रक्सौल बॉर्डर से दबोचा

October 10, 2026

डमी पिस्टल के साथ वीडियो बनाई इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, गिरफ्तार

October 10, 2026

आयुर्वेद विवि में लेक्चरर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

October 10, 2026

आपातकाल में 137वां रक्तदान मरीज को मिला जीवनदान

October 10, 2026

पिछौड़ा केवल परिधान नहीं सुहाग और संस्कृति का प्रतीक: कूर्मांचल परिषद

October 10, 2026

घर के बाहर खड़ा डंपर चोरी मालिक ने दी रिपोर्ट

October 10, 2026