Doordrishti News Logo

जैन समाज ने किया अकादमी अध्यक्ष बिनाका का अभिनंदन

जोधपुर,श्रीओसवाल समाज यूआईटी क्षेत्र संस्था,जोधपुर के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में रविवार को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू का सम्मान किया गया।ओसवाल यूआईटी समाज के सचिव विवेक भंसाली ने बताया कि समारोह में प्रति वर्ष शैक्षणिक प्रोत्साहन पुरस्कार, तपस्या सम्मान,नव दंपति सम्मान, सेवा निवृत सम्मान एवं विशिष्ट सम्मान दिये जाते हैं।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर ‘मन की बात’ का हुआ सीधा प्रसारण

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका मालू को अति विशिष्ट समान से सम्मानित करते हुए भंसाली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमन्त्री ने कलाकारों के लिये अपने बजट में 100 करोड़ रुपए की घोषणा की है तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को इसके लिये नोडल एजेन्सी बनाया है।संस्था अध्यक्ष मिठा लाल डागा ने कहा कि बिनाका जेश ने कुछ ही समय में कला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिये इतने बड़े-बड़े आयोजन कर जैन समाज का ही नहीं वरन राजस्थान का नाम रोशन किया है जिसके लिए हम गोर्वांवित महसूस करते हैं। बिदामी देवी वडेरा,विजय लक्ष्मी भंसाली और संगीता जैन ने मालू का तिलक,शॉल, माल्यार्पण एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें- एम्स की पैलिएटिव केयर टीम का जागरूकता शिविर

समारोह में भूरमल मरडिया,छतर चंद भंडारी,नरपत सिंह सिंघवी,महीपाल जैन रांका,राजेश भंसाली,प्रो.एमएल वडेरा,जेसी मालू,लालचंद पारख,डा. नरेन्द्र कुमार जैन,सुरेश जीरावला, कुशलराज खिंवसरा,डॉ केसी जैन, दीपक मेहता सहित ओसवाल यूआई टी जैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन सचिव विवेक सिंघवी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026