पांचवीं की छात्रा से सरकारी स्कूल अध्यापक ने की अश्लील हरकतें
-बोर्ड परीक्षा चल रही थी,चलती परीक्षा में शिक्षक ने की कारस्तानी
जोधपुर,शहर के भगत की कोठी स्थित एक निजी स्कूल में चल रही पांचवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा से सरकारी स्कूल अध्यापक ने अश्लील हरकतें की। बच्ची खुद एक निजी स्कूल में पढ़ती है। घटना सोमवार सुबह हुई थी। बाद परीक्षा छुट्टी के बच्ची स्कूल पहुंची और अपने टीचर्स को यह जानकारी दी। फिर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई। अब बच्ची के पिता की तरफ से सरकारी स्कूल अध्यापक के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें- राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर अधिकाधिक निस्तारण के प्रयास करें-सचिव
पुलिस निरीक्षक सुनील चारण ने बताया कि सोमवार को पांचवीं बोर्ड की परीक्षा की चल रही थी। एक निजी स्कूल में प्राईवेट स्कूल की बच्ची परीक्षा दे रही थी। सुबह की पारी में बच्ची कमरे में परीक्षा दे रही थी तब एक सरकारी स्कूल अध्यापक की ड्यूटी वहां पर थी। इस सरकारी स्कूल अध्यापक ने बच्ची से अश्लील हरकतें की। बच्ची इससे सहम सी गई। बाद परीक्षा छुट्टी के बच्ची अपनी स्कूल पहुंची और वहां पर टीचर्स को जानकारी दी। इस पर फिर अभिभावक को भी बताया गया। बच्ची के पिता की तरफ से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एवं अन्य आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

