296 ने किया रक्तदान
जोधपुर,संत खेतेश्वर की 111वीं जयंती के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति टीम समर्पण की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन राजपुरोहित छात्रावास सरदारपुरा में किया गया। डॉ वेदांताचार्य संत ध्यानाराम के पावन सानिध्य में तथा एमडीएम ब्लड बैंक और पारस ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजन सफल हुआ। इस आयोजन में नारी शक्ति ने भी बड़ी संख्या मे हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- बोरानाडा हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग,दमकलकर्मी को लगा करंट
महावीर सिंह धर्मधारी ने बताया की टीम समर्पण की ओर से रक्तदान हेतु जागरूक करने का यह प्रयास पिछले सात वर्षो से निरंतर जारी है जिससे समाज में रक्तदान के लिए युवा और नारी शक्ति हर वर्ष अधिक से अधिक संख्या मे अपना सहयोग दे रहे हैं। इस शिविर में कुल 296 रक्तदाताओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर टीम समर्पण के चेतन सिंह बडली, दीपक सिंह गोविंदला,विक्रम सिंह नौरवा गुदेच्छा, जितेंद्र सिंह नौरवा गुदेच्छा, विवेक सिंह देसलसर,मयंक सिंह राजगुरु बासनी और लखपत सिंह राजगुरु बासनी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

