Doordrishti News Logo

नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट का केस दर्ज

  • रविवार को वीडियो हुआ था वायरल
  • संचालक व अन्य पर मुकदमा

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र संचालक और अन्य पर बंधक बनाकर मारपीट करने का एक केस दर्ज हुआ है। यहां पर केेंद्र पर रविवार को एक युवक को नशा छुड़ाने के लिए बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पीडि़त के भाई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

बासनी मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष मेवाड़ा पुत्र आसूराम मेवाड़ा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके भाई भंवरलाल को नशा छुड़ाने के लिए प्रतापनगर स्थित नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र पर दाखिल करवाया गया था। मगर यहां पर नशा छुड़ाने के लिए बलपूर्वक कार्य किया जा रहा था। उसके भाई को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी।

ये भी पढ़ें- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

रविवार को वायरल हुए वीडियो में साफतौर पर देखा गया कि दो तीन युवक उसे लिटाकर पीट रहे हैं। एक युवक कमर पर चढ़ा है तो दूसरे पैरों को दबाया हुआ था। प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि केंद्र को चलाने वाले मोहन चौधरी एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केंद्र अवैध रूप से चल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026