Doordrishti News Logo

गुडफ्राइडे मनाया,गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

जोधपुर,ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को गुुड फ्राइडे के रूप में मनाया। इस अवसर पर शहर के एयर फोर्स एरिया स्थित सेन्ट ग्रिगोरियोस ऑथोडॉक्स सिरीयन चर्च में विशेष भजन और प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म प्रमियों ने भाग लिया।

इस अवसर प्रातः 7.30 बजे से भक्तजनों ने भारी संख्या में चर्च में उपस्थित होते हुए प्रार्थना एवं अराधना में भाग लिया। चर्च के पादरी रेवरेन्ट फादर जैकब जोर्ज ने प्रार्थना सभा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पादरी द्वारा अपने विशेष प्रवचन में चर्च में उपस्थित सभी को यह स्मरण करवाया कि ईसा मसीह द्वारा मानवता के उद्धार हेतु क्रूस पर दिये गये उनके महान बलिदान के कारण ही सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण सम्भव हुआ है एवं बुराई और पाप से मुक्ति मिली। उन्होने इस बलिदान के महत्व को समझने और ईसा मसीह के पावन जीवन का अनुसरण करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें- भागवत कथा शुरू,मंगल कलश यात्रा निकाली

प्रार्थना सभा अपरान्ह 3.30 बजे तक जारी रहा जिसके पश्चात् प्रसाद वितरण भी विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे दिन ही चर्च में धर्मप्रमियों की उपस्थिति रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews