Doordrishti News Logo

इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर दुकान से हजारों का सामान चोरी

जोधपुर,शहर के खुडियाला बेरा रोड पर एक इलेक्ट्रिानिक हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार की तरफ से माता का थान पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा
पुलिस ने बताया कि माता का थान निवासी मोहनसिंह पुत्र उमाराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक बिजली सामान का हार्डवेयर की दुकान खुडियाला बेरा विनायक मार्बल के निकट है। जहां से अज्ञात चोर हजारों रुपयों का हार्डवेयर के साथ मशीनें आदि चोरी कर ले गए। जिसमें काफी मात्रा में केबल है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। चोर का पता लगाने का प्रयास जारी है।

यहां क्लिक करके एप्लिकेशन डाउनलोड किया जा सकता है http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: