नकबजनी केस में भीनमाल जेल से जोधपुर रैफर कैदी की मौत
जोधपुर,केंद्रीय कारागार में एक कैदी का स्वास्थ्य बिगडऩे पर उसे जेल डिस्पेंसरी से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। घटना में केंद्रीय कारागार के उपकारापाल ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। जांच मजिस्ट्रेट की तरफ से की जा रही है। कैदी के शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया हैं। रातानाडा पुलिस ने बताया कि पाली जिले के नाणा थानान्तर्गत घांचियों का बास निवासी 50 साल के कन्हैयालाल पुत्र हीराचंद स्वामी को नकबजनी के एक प्रकरण में जेल हो रखी थी। वह भीनमाल जेल में बंद था और उसे 18 दिसम्बर 22 को जोधपुर जेल में शिफ्ट किया गया था।
इस खबर को भी पढ़िए- नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा
यहां उसका स्वास्थ्य खराब रहने पर 3 अप्रैल को अचानक से तबीयत बिगडऩे पर जेल डिस्पेंसरी से 4 अप्रेल को एमजीएच कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया। मगर उसकी 5 अप्रेल की रात एक बजे मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में सीआरपीसी की धारा 176 में केंद्रीय कारागार उपकारापाल महेश शर्मा की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। मृत कैदी का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर चल रही है।
यहां क्लिक करके एप्लिकेशन डाउनलोड कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

