Doordrishti News Logo

मां के उकसाने पर बेटे ने पत्नी को लगाई आग

-पर्चा बयान पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या प्रयास में केस
-सबसे बड़ी बात पति खुद अब पत्नी की सेवाचाकरी कर रहा

जोधपुर,शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सेक्टर 10 में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने तीली लगा दी। आग से झुलसने पर महिला को अब एमजीएचम के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है। महिला का आरोप है उसकी सास ने बेटे को आग लगाने की बात की थी। बेटा शराब का नशा भी करता है और आए दिन झगड़े होते रहते हैं। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि अब पति ही अपनी पत्नी की सेवाचाकरी कर रहा है। घर में कोई और बड़ा नहीं है।

यह भी पढ़िए-155 विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि दरअसल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 10/40 में रहने वाली शांति जीनगर ने विजय राज के साथ दूसरी शादी कर रखी है। विजय राज की भी यह दूसरी शादी है। शांति के पहले वाले पति से 15 साल का बेटा है और विजयराज से उसकी एक लडक़ी है। पति पत्नी अपनी सास के मकान में रहते हैं जो सास के नाम का है। विजयराज आदतन शराबी किस्म का है और उसकी मां अपने बेटे बहू को घर पर रखना नहीं चाहती है। उसने बेटा बहू पर भरण पोषण का वाद भी लगा रखा है।

इसे भी पढ़िए-स्वच्छंदता से कलुषित होती संस्कृति

रामनवमी के दिन शांति कमरे सो रही थी तब विजयराज शराब के नशे में आया था। वक्त घटना उसकी मां ने कहा कि इसको (शांति) आग लगाकर मार दें फिर मकान तेरे नाम कर दूंगी। नींद सो रही शांति ने गाउन पहन रखा था। तब विजयराज ने जलती तिली शांति के गाउन पर डाल दी। जिससे उसका बायां पैर और पेट झुलस गए। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में मंगलवार को जानकारी दी गई। उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उसके पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। उन्होंने किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालने से मना किया, जलती तीली डालना बताया है।

अब पति खुद कर रहा सेवा
थानाधिकारी सोनी ने बताया कि घर में कोई बड़ा सदस्य नहीं है। विजयराज खुद नशेड़ी है। उसका लडक़ा और लडक़ी दोनों ही छोटे हैं। ऐसे में खुद अस्पताल में पत्नी में देखरेख कर रहा है।

यहां क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025