स्पीड से आ रही कार को रुकवाने का प्रयास,चालक ने कांस्टेबल को उछाला
- सिर,ललाट और पैर जख्मी
- हत्या प्रयास में केस दर्ज
- चालक होटल व्यवसायी दस्तयाब
जोधपुर,शहर के निकट डांगियावास में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25 पर इंटरसेप्टर लगे यातायात पुलिस कांस्टेबल की हत्या का प्रयास किया गया। तेज गति से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने उसे उछाल दिया। कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में चालक को पुलिस ने नाकाबंदी में दस्तयाब कर लिया। आरोपी नेतड़ा रोड पर होटल चलाता है। घटना में कांस्टेबल की तरफ से राजकार्य में बाधा डालने एवं हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें- अलसुबह ग्रामीण इलाकों में सर्च, 135 अपराधी चढ़े हत्थे
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को यातायात पुलिस कांस्टेबल राकेश जाट पुत्र मांगीलाल इंटरसेप्टर पर लगा हुआ है। वह मंगलवार को एनएच 25 गौशाला पर तैनात था। तब एक एक वर्ना कार स्पीड से आते दिखाई देने पर उसे रुकने का इशारा किया गया। मगर चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। इस पर कांस्टेबल राकेश जाट उसके सामने आकर रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने कार से कांस्टेबल को टक्कर मार कर उछाल दिया। जिससे कांस्टेबल के सिर,ललाट एवं पैरों में गंभीर चोट आई। हालांकि पैर फ्रेक्चर नहीं हुआ है। बाद में तत्काल कार को पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई गई। इसे नाकाबंदी में पकड़ा गया।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कार चालक को दस्तयाब कर लाया गया है। जिसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं बताई गई है। आरोपी नेतड़ा रोड पर एक होटल का संचालन करता है।हालांकि उसका कोई क्रिमिनल रेकर्ड सामने नहीं नहीं आया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

