Doordrishti News Logo

हनुमान जन्मोत्सव 6 को,मंदिरों में सजावट शुरू

  • सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शाम को सुंदरकांड का पाठ
  • मंदिरों में होंगे सुंदरकाण्ड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ

जोधपुर,शहर में गुरुवार 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उमंग से मनाई जाएगी। हनुमान भक्तों की तरफ से मंदिरों में सजावट और रंग रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर के कई हनुमान मंदिरों में सवामणी आदि भी आयोजन होगा। साथ ही भजन संध्याएं आदि होंगे। पाल बालाजी मंदिर,भीड़भंजन बालाजी, रोटरेश्वर हनुमान मंदिर के साथ हनुमान शनिधाम,प्रतापनगर चौकी के सामने भी भव्य आयोजन रखा गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-ई सेक्टर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में सुंदरकांड पाठ के साथ विशेष रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें- दलित युवक को गांव में घुसने की बात को लेकर 10 घंटे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा

शनिधाम हनुमान मन्दिर के पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि गुरुवार 6 अप्रैल की सुबह ध्वजारोहण, संकल्प पूजा,10 बजे अभिषेक, 10.30 सर्वबाधा निवारण हवन के बाद हनुमानजी को सवामणी का भोग लगाया जाएगा। सभी भक्तों को प्रसादी वितरण की जाएगी। यह कार्य दिन भर चलेगा। शाम 4  बजे से राजेश गुप्ता एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी।

सिध्देश्वर महादेव मंदिर में शाम 5 बजे सुंदरकांड का पाठ

इसी प्रकार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-ई सेक्टर स्थित आदर्श नगर के सिध्देश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ होगा। हनुमान जी की आरती के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026