Doordrishti News Logo

कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

जोधपुर,मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जिला स्तरीय कृषि बजट आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिला प्रमुख लीला मदेरणा,प्रधान,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, प्रगतिशील कृषकों सहित जन प्रतिनिधियों,कृषि,उद्यान,सहकारिता, पशुपालन,कृषि विपणन,जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध मौत,दहेज हत्या में केस दर्ज

कार्यशाला का शुभारम्भ संयुक्त निदेशक कृषि (वि) बृजकिशोर द्विवेदी द्वारा जिले में कृषि बजट 2023-24 में कृषक कल्याणकारी घोषणाओं के बारे में और जिले में आदानों की उपलब्धता के संबंध में पॉवर पॉइट प्रजेन्टशन के माध्यम से जन प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों को जानकारी प्रदान की गई।कार्यशाला में संयुक्त निदेशक (उद्यान) बीएल कडवा ने भाग लिया। घोषणाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें- रोडवेज बस में महिला के पांच लाख के आभूषण चोरी

उपनिदेशक उद्यान डॉ जेआर भाखर,पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय सिंघवी कृषि विपणन विभाग के दुर्गाराम जाखड़, सहकारिता विभाग के ईरशाद खान ने अपने अपने विभाग से संबंधित कृषि बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। संचालन जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार ने किया। कार्यशाला के अन्त में अतिरिक्त निदेशक कृषि (वि) वीके पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026