बाइक पर आए और कार पर पेट्रोल डाल जला दिया
दो महिने पहले परिवादी को दी थी धमकी
जोधपुर,शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयदेव नगर में एक घर के बाहर खड़ी कार को दो शख्स ने पेट्रोल डालकर जला दिया। एक की पहचान की गई है। पीडि़त का आरोप है कि उसे दो महिने पहले जान की धमकी दी गई। बदमाश अपने साथ पिस्टल भी लेकर आया था। बासनी थाने में अब कार जलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश आरंभ की है।
बासनी पुलिस थाने में जयदेव नगर निवासी जगदीश पुत्र बाबूराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात को वह अपनी स्वीफ्ट कार लेकर घर आया था।
ये भी पढ़ें- दो पिस्टलमय मैगजीन के साथ तीन गिरफ्तार
कार को लॉक कर अंदर सोने चला गया। बाहर कमरे में उसका बड़ा भाई सो रहा था। कुछ देर बाद में एक बाइक पर दो युवक आए। वे पहले इधर उधर घूमे फिर कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पता लगने पर आग को बुझाया गया। मौके पर बोतल को छोड़ कर गए। उनके हाथ में पिस्टल भी थी। भागते समय एक युवक की पहचान राहुल प्रजापत उर्फ सोनू के रूप में की गई। आरोप है कि राहुल ने उसे दो महिने पहले भी जान की धमकी दी थी। बासनी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल रामपाल इसकी जांच कर रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

