Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के शरद टाक ने अन्तर्राष्ट्रीय सीनियर टेनिस खिताब जीता। करनाल में आयोजित विश्व रैंकिंग सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में प्रथम वरीयता प्राप्त शरद टाक ने दिल्ली के पवन जैन के साथ मिलकर 55 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग का युगल खिताब जीता। शरद टाक-पवन जैन की जोड़ी ने फाइनल में द्वितीय वरीयता प्राप्त जोड़ी चन्द्रभूषण प्रसाद व संजय कुमार की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब हासिल किया। उल्लेखनीय है कि शरद टाक वर्तमान में जिला खेल अधिकारी हैं। वे राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् में मुख्य टेनिस प्रशिक्षक भी रहे हैं। उन्होंने देश विदेश में अब तक 11 अन्तर्राष्ट्रीय सीनियर टेनिस खिताब जीते हैं।शरद टाक 2018 में जर्मनी में एवं 2019 में पुर्तगाल में आयोजित विश्व सीनियर टीम टेनिस प्रतियोगिता में 55 वर्ष से ऊपर की 4 सदस्यीय टीम में शामिल थे।

Related posts:

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026

आकाशवाणी स्टुडियो में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन

September 24, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 23, 2026

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026