मरुधर एक्सप्रेस आज से निर्धारित मार्ग से चलेगी
- जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस मंगलवार से जोधपुर से चलेगी
- प्रभावित ट्रेनें हुईं सुचारू
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर दोहरीकरण के तहत लिए गए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक की अवधि पूरी होते ही ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है। अब जोधपुर से वाराणसी सिटी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस भी सोमवार से अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होने लगेगी। इसके साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की पूरी क्षमता से आवाजाही के कारण रौनक लौट आई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि मंडल पर जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को छोड़कर कमोबेश ट्रेनों का आवगमन बहाल हो गया है। रेल सेवा 14813/ 14814,जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस मंगलवार से जोधपुर चलना प्रारंभ हो जाएगी। यह ट्रेन नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द की गईं थी।
ये भी पढ़ें- जोधपुर में रेल सेवाएं आज से होने लगेंगी बहाल
उन्होंने बताया कि इधर जोधपुर से चलकर वाराणसी सिटी जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस जो 6 फरवरी से परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा के रास्ते संचालित की जा रही थीं,सोमवार से अपने निर्धारित मार्ग राइकाबाग, गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामनसिटी,नावां सिटी,सांभर झील व फुलेरा स्टेशनों के रास्ते संचालित होने लगेंगी जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेंगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

