ऐश्वर्या कॉलेज के विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना
- आठ दिवसीय टूर में विभिन्न स्थलों व औघोगिक इकाईयों का भ्रमण करेंगे
- वाघा बार्डर पर देखेंगे बीटिंग रीट्रीट सेरेमनी
जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज के चालीस विद्यार्थियों का एक दल पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के आठ दिवसीय भ्रमण के लिए जोधपुर से रवाना हुआ। कॉलेज प्राचार्य डाॅ ऋषि नेपालिया ने बताया कि तीन फैकल्टी सदस्यों के नेतृत्व में प्रबन्ध,वाणिज्य, विज्ञान एवं कम्प्यूटर विज्ञान संकाय के 40 छात्र-छात्राओं का भ्रमण दल बुधवार को ट्रेन द्वारा जोधपुर से रवाना हुआ। यह दल चण्डीगढ,कुल्लू, मनाली,सोलांग वैली,अमृतसर,वाघा बार्डर आदि स्थलों का भ्रमण कर 22 फरवरी को वापस जोधपुर पहुँचेगा।
ये भी पढ़ें- एमएलए कृष्णा पूनिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में बहुत सारी एक्टिविटीज करने के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों एवं फैक्ट्रीयों में भी भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को शुभ एवं मंगलमय यात्रा एवं सफल भ्रमण हेतु शुभकामनायें देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होती है तथा वे एक दूसरे के साथ समन्वय भी सीखते हैं। विभिन्न स्थलों का भ्रमण करने से वहां की कला,संस्कृति, जीवनशैली,खानपान, रहन सहन, तीज त्यौहार एवं बोली भाषा इत्यादि की जानकारी प्राप्त करने में बहुत सहयोग मिलता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

