Doordrishti News Logo

सऊदी अरब से दिल्ली आ रहे विमान की जोधपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

-महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से लिया फैसला
– जम्मू कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली 61 साल की मित्रा बानो की हुई मौत

जोधपुर,सऊदी अरब के जेद्दा से इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान मंगलवार को दिल्ली आते समय जोधपुर एयर पोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में यात्रा कर रही एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर यह फैसला लिया गया लेकिन महिला यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी, उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-अब तक नहीं मिले लुटेरे,फुटेज में दिखा घटनाक्रम

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के जेद्दा से इंडिगो एक की फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, रास्ते में महिला यात्री जम्मू कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली 61 साल की मित्रा बानो की तबीयत विमान में बिगड़ गई। जिस कारण से विमान को जोधपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे
जोधपुर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें-पूर्णांकी नाट्य लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

इसके बाद मित्रा बानो को जोधपुर एयरपोर्ट से निजी हॉस्पिटल के लिए एंबुलेंस से लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला जब अस्पताल में लाई गई,तब उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मृतका का बेटा मुजफ्फर उनके साथ विमान में था। बाद में फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: