Doordrishti News Logo

पिकअप का टायर बाहर निकला, बड़ा हादसा टला

जोधपुर,निकटतर्वी जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाइवे 125 पर आगोलाई से जोधपुर सब्जी लाने जा रही एक पिकअप गाड़ी बंबोर बस स्टैंड पर आगे के टायर बाहर निकलने की वजह से पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पिकअप गाड़ी आगोलाई से हमेशा की तरह सब्जी लेने जोधपुर जा रही थी। रविवार को सुबह से ही रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही थी। मौसम खराब होने की वजह से संतुलन बिगडऩे की वजह से अचानक गाड़ी के आगे के टायर निकलने की वजह से गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटी देखकर आसपास के लोग दौडक़र आए और गाड़ी में सवार लोगों को देखा, तो ड्राइवर के मामूली चोट लगी थी। इसके बाद क्रेन बुलाकर गाड़ी को हटाया गया।

pickup-tire-came-out-big-accident-averted

ये भी पढ़ें- राजस्थानी भाषा संस्कृति अकादमी की बैठक आयोजित

दुकानदारों और ग्रामीणों के अनुसार नेशनल हाईवे होने की वजह से तेज रफ्तार से गाडिय़ां निकलती हैं और चौराहा छोटा होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों और दुकानदारों ने चौराहा चौड़ा करवाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026