Doordrishti News Logo

अजमेर से आए थे चोरी करने,दो शातिर नकबजन गिरफ्तार

जोधपुर,कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मकान से दिनदहाड़े ज्वेलरी और रुपए चोरी करने के मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शोभावतों की ढाणी के भवानी नगर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के लिए आरोपी अजमेर से जोधपुर आए थे और चोरी कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6.73 लाख की आर्थिक सहायता

थाना अधिकारी जुल्फीकार अली ने बताया 19 दिसंबर को भवानी नगर के रहने वाले सुरेंद्र डोसी पुत्र गौतम चंद जैन के मकान से चोरों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी और रुपए चुरा लिए थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पहलुओं से पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ सुराग के आधार पर पुलिस ने अजमेर जिले में सराना निवासी विनोद उर्फ रोडू पुत्र गोपाल नायक और सोनू पुत्र नंदा बागरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दो और चोरी की वारदात करना भी स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एसआई फगलू राम, कांस्टेबल प्रेमाराम,प्रेम,दिनेश,जय प्रकाश,रामेश्वर और अशोक कुमार शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026