Doordrishti News Logo

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली

जोधपुर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुंगरा के 6 राज एनसीसी बटालियन कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत व सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुनीत सागर अभियान की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत पूरे देश में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। एनसीसी भूंगरा के बच्चों द्वारा प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता के लिए कैडेट ने विद्यालय से रैली निकाल पूरे गांव का भ्रमण किया।

एनसीसी अधिकारी हेमसिंह भाटी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा भुंगरा गांव व थिरोजी दादा के मंदिर के आस पास प्लास्टिक बीन कर उसका निस्तारण किया। रैली के दौरान कैडेट्स ने आमजन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया। लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी।
उन्होंने इसके दूसरे विकल्प कपड़े व जूट के बने थैले के प्रयोग पर जोर दिया। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि रैली को प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।

ये भी पढ़ें- श्रीयादे माता जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

एनसीसी के द्वारा देशव्यापी पुनीत सागर अभियान शुरू किया गया है। प्लास्टिक कितना खतरनाक है जो हमारे पर्यावरण के लिए तो खतरनाक है ही साथ ही इसके उपयोग से गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए प्लास्टिक के बजाय कपड़े व जूट के थैले के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।

इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चित्रांकन,पोस्टर बनाने,निबंध लेखन,कविता,लेख लेखन,वाद- विवाद सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमकुमार,व्याख्याता सुरेंद्र सिंह चौधरी,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी,वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, पुखराज,रावल राम, देवेंद्र यादव,हरिपाल सिंह राठौड़,पुखराज, बाबू लाल, विद्यालय स्टाफ व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026