Doordrishti News Logo

छत से गिरे घायल ने तोड़ा दम

जोधपुर, बालेसर के देवनगर दुर्गावता गांव में एक व्यक्ति अपने घर की छत से गिर गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी आज उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- प्रोपर्टी डीलर का मकान शिफ्ट करते आठ तोला सोने के जेवर पार

बालेसर पुलिस ने बताया कि देवनगर दुर्गावता निवासी रेवतराम पुत्र भंवर लाल की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके चाचा पूनाराम पुत्र जोगाराम गत 9 जनवरी को अपने घर की छत से अचानक गिर गए। इस पर उन्हें उपचार के लिए बालेसर अस्पताल ले जाया गया। दस दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews