राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया
जोधपुर,इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान जोधपुर परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के निदेशक डॉ.अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा कि है कि प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को देश में स्टार्टअप दिवस मनाया जाएगा।
देश में लगभग इस समय 60 हजार स्टार्टअप्स हैं। इसमें से 44 यूनिकार्न हैं। यूनिकार्न का मतलब होता है उस स्टार्टअप का वैल्यूशन 7 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा है। देश में नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने साल 2016 में एक स्टार्टअप इंडिया पहल लॉच किया था। इसमें तीन-चार मुख्य बातों पर फोकस किया गया जैसे सरलीकरण हैंडहोल्डिंग,वित्तीय पोषण सहायता एवं प्रोत्साहन,उद्योग अकादमी भागीदारी और इ-क्यूबेशन आदि।
ये भी पढ़ें- मंदिर में चोरी का दस दिन बाद भी खुलासा नही,लोग उतरे सड़क पर
डॉ.आचार्य ने कहा कि इग्नू के रोजगारपरक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से नवाचार, कौशल विकास,उद्यमशीलता, स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। स्टार्टअप के माध्यम से विद्यार्थी नवीन आइडिया के माध्यम से स्वरोजगार प्रारम्भ कर सकते हैं। कृषि,पर्यटन,उद्योग, हस्तशिल्प के स्टार्टअप में विद्यार्थियों के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि बैचलर इन टूरिज्म लघू एवं कुटीर उद्योग से सम्बंधित बैचलर डिग्री प्रबंधन,ग्रामीण विकास, पत्रकारिता,व्यवसायिक प्रबंधन (प्रमाण-पत्र) के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त निदेशक एन एसटीआई डॉ. सुभाषचन्द्र ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं स्टार्टअप विषय में विस्तार से बताया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

