Doordrishti News Logo

बजरी माफियाओं पर नकेल के लिए पुलिस की रेड

रविवार की तड़क़े लूणी और आसपास के इलाकों में सर्च

जोधपुर,कमिश्ररेट के बोरानाडा वृत के अन्तर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में रविवार की तडक़े पुलिस ने लूणी और आस पास के इलाकों में बजरी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। बजरी माफिया भागने में सफल हो गए। दो ओवर लोड गाडिय़ां को पकडऩे के साथ माइनिंग विभाग को सूचना दी गई। इसके अलावा पुलिस ने मौेके पर एक रैकी करने वाली कार और अन्य वाहन को सीज किया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि वृत सर्किल के लूणी में भाचरणा,धांधियां,लोलासनी,कांकाणी आदि इलाकों में बजरी का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ एडीसीपी पश्चिम हरफूल सिंह के नेतृत्व में रेड दी गई। वृत के थानाधिकारियों की टीम का गठन करते हुए पुलिस ने दो ओवर लोड बजरी वाहनों को पकडऩे के साथ माइनिंग विभाग को सूचना दी। जिस पर पेनेल्टी भी लगाई गई।

ये भी पढ़ें- शिक्षा का उद्देश्य समाज और राष्ट्र का उत्थान-जस्टिस मित्थल

एसीपी अटल ने बताया कि इसके अलावा बजरी के लिए रैकी करने वाली एक कार को भी पकड़ा गया। साथ ही एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बदमाश पुलिस को आते देख पहले से ही भाग गए। जब्त वाहनों को लूणी थाने में रखवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026