Doordrishti News Logo

जंबूरी के लिए उत्तराखंड से आया बच्चा शहर में लापता,पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा

जोधपुर,जंबूरी के लिए आया 15 वर्षीय प्रियांशु रौतेला निवासी उत्तराखंड बागेश्वर बस से जोधपुर भ्रमण के दौरान उम्मेद भवन से लापता हो गया। बस जब मेहरानगढ़ पहुंची तो बच्चा नहीं था। पहले तो उनके शिक्षक व अन्य बच्चों ने तलाश की लेकिन जब रात तक बच्चे का पता नहीं चला तो रातानाडा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर तलाशी शुरू की। बच्चा रात करीब 11 बजे जंबूरी आयोजन स्थल पर मिल गया।

रातानाडा थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जंबूरी में देश भर के कई प्रदेशों से जंबूरी आयोजन में हिस्सा लेने के लिए स्काउट के बच्चे आ रहे हैं। उत्तराखंड बागेश्वर से भी बच्चों की टीम आई है। रविवार को बस से बच्चों की टीम घूमने के लिए आई थी। करीब 1 बजे बस उम्मेद भवन पहुंची, यहां घूमने के बाद बस वापस जाने लगी तो शिक्षक ने सभी बच्चों की गिनती की। बस आगे चलकर रुकी तो उनमें से प्रियांशु उतरकर बाथरूम चला गया।

ये भी पढ़ें- रेल संचालन से जुड़े कर्मचारियों को संरक्षा मानकों के प्रति किया जागरूक

लौटकर आया तो बस नहीं मिली। बच्चा भटक गया, उसके पास फोन भी नहीं था। एक टैक्सी चालक के मोबाइल से अपने मित्र को फोन भी किया, उसने फोन नहीं उठाया। तभी उम्मेद भवन में कार से घूमने आए एक उप्र के शिक्षक के साथ हो गया। बस जब मेहरानगढ़ पहुंची तो बच्चा उनके साथ नहीं था। पहले तो खुद तलाशा और रात करीब 9 बजे पुलिस को शिकायत की। बच्चा शिक्षक के साथ रात करीब 10.30 बजे जंबूरी पहुंचा तो वहां से पुलिस ने रातानाडा थाने में सूचना दी। बताया गया कि बच्चा सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026