Doordrishti News Logo

डीआरएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए ट्रैकमैन को किया सम्मानित

जोधपुर,जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमेंटेनर नरपत सिंह को उत्कृष्ट रेल कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान ट्रैक की सुरक्षा में उठाए गए कदम पर दिया गया है। नरपत सिंह ट्रैकमेंटेनर गैंग संख्या-3 केरला,अधीन वरिष्ठ अनुभाग अभियंता/लूणी जो 4 जनवरी को प्रात: 6.25 बजे सेक्शन किमी 676/500 से 683/0 के बीच की-मैन की ड्यूटी पर तैनात थे,की- मैन की गश्त के दौरान किलोमीटर 681/300-400 में रेल फ्रैक्चर देखा। जिस पर कर्मचारी ने तत्काल प्रभाव से ट्रैक को संरक्षित कर सूचना उच्चाधिकारियों को दी और रेल हादसे को रोकने से बचाया।

ये भी पढ़ें- जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन 7 को नहीं चलेगी

डीआरएम ने कर्मचारी को रेल सुरक्षा एवं संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा/मनोज गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026