Doordrishti News Logo

दंपती से आभूषण का बैग लूटने वालों का सुराग जुटाने में लगी पुलिस

-मंगलवार को भी देखे सीसीटीवी कैमरे
-बाइक की पहचान के साथ लुटेरों की तलाश

जोधपुर,शहर के सरदारपुरा क्षेत्र के बी रोड पर सोमवार की रात घर की तरफ जा रहे दंपती से बाइक सवार दो बदमाश बैग झपट कर ले गए थे। बैग में 150 ग्राम सोने की आभूषण थे। कुछ रिपेयरिंग के आइटम एवं एक नया गले का सेट था। पुलिस ने आज सुबह फिर से घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आस पास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। मगर लुटेरों का पता नहीं लग पाया। पुलिस बाइक के साथ उनकी पहचान के प्रयास में लगी है।

यह भी पढ़िए-बनाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोनाग्राफी बंद,मरीज परेशान

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सरदारपुरा ए रोड निवासी अमित पुत्र खींवराज सोमवार की रात पौने नौ बजे के आस पास सरदारपुरा गोल्ड बिल्डिंग के नजदीक आई रामेश्वर ज्वैलर की दुकान से अपने पुराने सोने के रिपेयरिंग के आभूषण और गले का एक नया सेट लेकर निकले। वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ ए रोड जा रहे थे। तभी बी रोड पर शी सलेक्शन रेडिमेड गारमेंट से कुछ ही दूरी पर बाइक पर पीछे से दो बदमाशों ने अमित की पत्नी के हाथ से बैग झपट कर ले गए। स्कूटी से लुटेरों का पीछा भी किया गया मगर बदमाश भाग निकले।
बैग में एक गले का सेट नौ तोले का, दूसरा 5 ग्राम का और नया सेट दस ग्राम का था। साथ ही बैग में एक रखड़ी जो तीन से चार ग्राम की थी। देर रात तक इस बारे में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026