Doordrishti News Logo

झोपड़े में लगी भीषण आग,बकरियां और जेवरात जले

  • झोपड़ा जलकर नष्ट
  • परिवार बाहर गया हुआ था

जोधपुर,शहर के निकट झंवर के रोहड़ों की ढाणी में शुक्रवार को एक झोपड़े में भीषण आग लग गई। इससे वहां बंधी पांच बकरियां जलकर मर गई। जेवरात और घरेलु सामान पूरी तरह जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सरपंच प्रतिनिधि ने भी मौका मुआयना किया।

ये भी पढ़ें- गाड़ी में रखा ब्रीफकेस गुम हुआ, समाजसेवी को मिला

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बोरानाडा ग्राम पंचायत के रोहड़ों की ढाणी में रहने वाले पप्पूराम भील के झोपड़े में आग लगी थी। आग से झोपड़ा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहां पर बंधी पांच बकरियां भी आग की चपेट में आई और जलकर मर गई। चांदी के जेवरात बक्से सहित अन्य घरेलु सामान जल गया। पप्पूराम भील परिवार सहित बाहर था। उसने किसी पर संदेह नहीं जताया है। घटना की जानकारी पर सरपंच प्रतिनिधि बालाराम भी वहां पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026