Doordrishti News Logo

शादी की सालगिरह और जन्मदिन मनाने से एक दिन पहले शरीर पंच तत्व में

  • महिला की संदिग्ध मौत का मामला
  • चौथे दिन शनिवार को उठाया शव
  • तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने परिजन  

जोधपुर,संदिग्ध हालात में अस्पताल लाकर भर्ती करवाई गई विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई थी। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या एवं हत्या किए जाने की आशंका में पुलिस में रिपोर्ट दी। शनिवार दोपहर तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। शाम को परिजन ने पुलिस द्वारा आरोपियों की तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद शव को उठाया।

मृतका मीनाक्षी का रविवार 11 दिसम्बर को जन्म दिन तो था ही साथ ही उसकी शादी की सालगिरह भी पड़ती है। मगर विधि के लेख के आगे उसी दिन उसका शरीर का पंचतत्व मेें विलीन होना पड़ा। मृतका का पति अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। परिजन आज भी सास ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार की 33 वीं वर्षगांठ मनाई

दहेज प्रताडऩ़ा की शिकार बनी मीनाक्षी ने 18 दिन जिन्दगी और मौत से संर्घष के बाद आखिर बुधवार की दोपहर को एमडीएम अस्पताल की आईसीयू में दम तोड़ दिया था। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर ग्रामीण महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर एमडीएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

महिला थाने में गत माह 23 नवंबर को दर्ज करायी रिपोर्ट में पावटा सी रोड लक्ष्मीनगर निवासी हरीशचन्द्र सांखी पुत्र स्व. लालचंद सांखी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मीनाक्षी का विवाह मूलत: जाजीवाल खिचियान हाल पीपाड़ सिटी निवासी भीखमचंद जाजड़ा के पुत्र हरीश जाजड़ा के साथ 11 दिसंबर 2009 को किया और अपनी हैसियत से बढकऱ दहेज में नकदी,जेवरात,घरेसू सामान और सीखें दी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट:याची को नियुक्ति देवें अन्यथा संयुक्त निदेशक व्यक्तिगत हाजिऱ हो

12 वर्ष के वेैवाहिक जीवन के बीच उसकी बेटी के एक पुत्री झलक और पुत्र जागृत भी पैदा हुए। आरोप है कि ससुराल वालों ने 19 नवंबर की रात्रि को मीनाक्षी को जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया। गत 20 नवंबर की सुबह पीहर पक्ष को सूचना मिली तो वे अपने रिश्तेदारों के साथ मीनाक्षी के ससुराल पहुंचे और किसी प्रकार मीनाक्षी को वहां से लेकर एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया जहां पर 18 दिन तक जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद उसने बुधवार को दम तोड़ दिया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026