Doordrishti News Logo

प्रदेश मेें चल रहा जंगल राज,जनता आक्रोश में-अरूण सिंह

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश की जनता गहलोत सरकार के प्रति आक्रोशित है। यहां पर लॉ एंड ऑर्डर गिर गया है और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। वे आज जोधपुर प्रवास पर थे और संभाग दौरे पर है। भाजपा की तरफ से निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा में शामिल होने जोधपुर आए और पत्रकारों से बात की।

ये भी पढ़ें- आरपीएफ जोधपुर लाईन के सफाईकर्मी की बेटी का मायरा भरने पहुँचा आरपीएफ परिवार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह ने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित भी किया। उहोंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जनाक्रोश यात्रा है और सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकल रही है। जनता का बहुत बड़ा समर्थन मिल रहा है। जनता गहलोत सरकार से आक्रोशित है। सरकार में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राजस्थान मेें लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए और कहा राजस्थान में भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसानों भी बेहाल है। गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कभी भी सरकार जा सकती है इस दौरान शेरगढ़ में सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंच कर उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: