Doordrishti News Logo

सेना भर्ती रैली में 2300 अभ्यर्थियों ने भाग लिया

सोमवार के लिए 4760 अभ्यर्थियों को जारी किए प्रवेश पत्र

जोधपुर,सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर द्वारा राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में चल रही सेना भर्ती में रविवार 4 दिसम्बर को 2300 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।

सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को अग्निवीर सामान्य पद के लिए बाड़मेर जिले की धोरीमना,गडरारोड,गिडा, सिणधरी और सेड़वा तहसील तथा नागौर जिले की डेगाना और कुचामन सिटी तहसीलों के कुल मिलाकर 2300 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- कमिश्ररेट पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

सेना भर्ती के अन्तर्गत 5 दिसम्बर, सोमवार को अग्निवीर सामान्य पद के लिए नागौर जिले की डीडवाना तहसील तथा जोधपुर जिले की भोपालगढ़ और बिलाड़ा तहसील के 4760 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। सेना भर्ती के दौरान नागरिक प्रशासन और सेना ने मिलकर समुचित व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं तथा भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेन बसेरा, खाने की सुविधा, मेडिकल सुविधा आदि का सुचारू प्रबंध किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026