आईबी का अफसर बनकर कई लोगों से ठगी कर रुपए ऐंठे
- एक पीडि़त ने पुलिस में दिया परिवाद
- फिलहाल केस दर्ज नहीं
जोधपुर,शहर के नागौरी गेट इलाके में रहने वाले शख्स और उसके परिचितों से एक व्यक्ति ने खुद को आईबी का अफसर बताकर साढ़े चार लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने एक परिवाद नागौरी गेट थाने में दिया है।जिसे अभी जांच में रखा गया है। फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।आरोपी पीडि़त का पूर्व परिचित बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार नागौरी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने परिचित हसन नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। इसका कहना है कि हसन ने खुद को आईबी में नौकरी करने वाला और ऑफिसर रेंक का बताते हुए उसे सब्जियों का ठेका दिलाने को कहा था। इसके लिए उससे पहले 93 हजार रूपए लिए गए। बाद में उसने आईबी में ऑक्शन पर बुलेट मोटरसाइकिल दिलाने के नाम पर उसके परिचितों से भी रूपए ऐंठ लिए।
ये भी पढ़ें- कार-ट्रक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग,कार चालक जिंदा जला
परिवाद में आरोप है कि पीडि़त और उसके परिचितों से 4.5 लाख की ठगी की गई है। जबकि अपने स्तर पर पीडि़त ने मालूमात किया तो पता लगा कि हसन आईबी में नहीं लगा है और लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहा है। नागौरी गेट थाने में दिए गए परिवाद पर पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज नहीं किया है, मगर उसे जांच में रख पड़ताल आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

