Doordrishti News Logo

अब्बासी कौम के 24 जोड़ों का निकाह संपन्न

28 वें सामुहिक विवाह समारोह में पन्द्रह हजार लोगो ने दुल्हा-दुल्हन को दिया आर्शीवाद

जोधपुर, अब्बासी (भिश्ती) समाज का 28वां सामूहिक विवाह गुरुवार को शिपहाउस स्थित कायमखानी छात्रावास में सम्पन्न हुआ। कौम अब्बासियान (भिश्ती) शेखावाटी गोरावाटी जुमले संस्था, जोधपुर के अध्यक्ष सलीम पंवार ने बताया कि कौम अब्बासियान का 28 वां विशाल सामुहिक शादी का निकाह कार्यक्रम देर रात को शिप हाउस रोड स्थित कायमखानी हॉस्टल परिसर में आयोजित किया गया। इसमें 24 जोड़ों का निकाह शहर काजी सय्यद काजी वाहिद अली,काजी मुजाहिद अली,काजी मुशाहिद अली, काजी फरहान अली,काजी फुरकान अली व भिश्तियान नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इमरान ने कराया।

ये भी पढ़ें-दिन दहाड़े पाली के जाडन में एसबीआई बैंक में लूट

marriage-of-24-couples-of-abbasi-community-completed

सामूहिक विवाह कमेटी के संयोजक उस्ताद यासीन मोहम्मद ने सामुहिक शादी को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि सामुहिक शादी को यादगार एवं कामयाब बनाने के लिए समाज के लोगों को विभिन्न कमेटियों के रूप में जिम्मेदारियां दी गई थी जिन्हें सभी ने ईमानदारी से निभाया।

कौम के सचिव बाबू खान अब्बासी ने कहा कि 15 हजार लोगों के सामुहिक भोज व आर्शीवाद समारोह का कार्यक्रम कायमखानी हॉस्टल परिसर में सम्पन्न हुआ। कोषाध्यक्ष मुनीर खां चौहान एवं टाट के मुंसिफ ईदू खां बैलिम ने बताया कि आर्शीवाद समारोह में राज्य पशुधन बोर्ड के चैयरमेन राजेन्द्र सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पंवार,महपौर उत्तर कुन्ती परिहार,उपमहापौर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी,शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान, जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी, प्रोफेसर अय्यूब खान,जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रियाज मोहम्मद, पार्षद शेर मोहम्मद,पार्षद इरफान बेली,पार्षद शहबाज खान, पार्षद अरशद चौहान,पार्षद इलियास खान,पार्षद जावेद खान,नदीम इकबाल,पार्षद हसन खान,पार्षद लियाकत रंगरेज,पार्षद रजिया बानो, पार्षद फिरदौस वसीम खान,भाजपा पूर्व शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी,नरेन्द्र परिहार,पूर्व पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि व देश भर से आये कौम अब्बासियान के प्रबुद्धजन ने दुल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद व नई खुशहाल जिन्दगी की दुआएं दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महेंद्र सिंह ने एक कॉल पर एमडीएम पहुंच कर मरीज को दिया रक्त

February 12, 2026

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026