Doordrishti News Logo

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

  • सुन्दर ने नाबाद 85 रन बनाए
  • ईशांत शर्मा ने लिए 300 विकेट 
  • दूसरी इनिंग में अश्विन ने झटके 6 विकेट

चेन्नई, भारत-इंग्लैंड टेस्ट के चौथे दिन भारत पहली इननिंग में 337 रन ही बना सकी और इंग्लैंड को 241 रनों की बड़ी बढ़त मिली। उसके बाद भी इंग्लैंड ने फॉलोऑन नही दिया। भारत के वाशिंगटन सुन्दर ने 85 रनों की नाबाद पारी खेली यह सुन्दर का दूसरा अर्धशतक है। सुन्दर ने अश्विन के साथ 7 वें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने 31 व ईशांत ने 4 रन बनाए, नदीम और बुमराह शून्य पर ऑउट हुए। इंग्लैंड की ओर से पहले इनिंग में बैस ने 4,एंडरसन 2,आर्चर 2 और लीच ने 2 विकेट लिए । दूसरी इनिंग में इंग्लैंड 178 रन में ऑलऑउट हो गई,

दूसरी इनिंग में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ अर्ध शतक नहीं बना सका। कप्तान रूट ने 40,पोप 28, बैस 25, बटलर 24, लॉरेंस 18, सिबली 16, स्टोक्स 7, लीच 8, व आर्चर ने 5 रन बनाए बर्न्स और एंडरसन खाता भी नही खोल सके। इंग्लैंड ने भारत के सामने 420 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। दूसरी इनिंग में भारत की शानदार गेंदबाजी रही, अश्विन ने 6 विकेट लिए, नदीम ने 2 व बुमराह और ईशांत ने 1-1 विकेट लिए। ईशांत शर्मा ने टेस्ट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए।

ईशांत ने अपने 98 वें मैच में यह कारनामा किया है। कपिल देव 434 विकेट व ज़हीर खान 311 विकेट लेकर उनसे आगे है। इंग्लैंड के 420 रनों के पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही 25 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा लीच की गेंद में बोल्ड हो गए। रोहित 12 रन ही बना सके। उसके बाद गिल और पुजारा ने पारी को संभाला और दिन खत्म होने तक भारत का स्कोर 39/1 रहा। पूजरा 12 व गिल 15 रन बनाकर क्रीज में हैं।

Related posts:

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष छात्र खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को

August 23, 2026

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग

August 19, 2026

सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत

August 19, 2026