सतलाना गांव में साठ बीघा खेत में लगी भीषण आग
- पानी के टैंकर और दमकल आग बुझाने में जुटे
- खेत के आसपास बारूद के गोदाम
जोधपुर,निकटतर्वी लूणी तहसील के सतलाना गांव में आज सुबह एक खेत की जाळ में आग लग गई। जब तक दमकल और पानी के टैंकर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप लेते हुए 60 बीघा तक फैल गई। दोपहर तक आग को काबू पाने के लिए ग्रामीण एवं आस पास के लोग जुटे हुए थे। बताया जाता है कि यहां आसपास बारूद के गोदाम भी हैं।
ये भी पढ़ें- वाहन चोर सक्रिय,नौ स्थानों से बाइक चोरी

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सतलाना गांव में सोहन चांडक के खेत में जाळ में आग लग गई। ग्रामीणों को पता लगने पर उसे बुझाने का प्रयास आरंभ किया गया। मगर तब तक आग काफी हिस्से मेें फैल गई। बाद में बासनी से दमकल को रवाना किए जाने के साथ ही पानी के टैंकरों को मौके पर भेजा गया। इधर जानकारी के साथ ही लूणी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आस पास के लोगों का कहना है खेत के नजदीक ही बारूद का गोदाम बने हैं। गोदाम तक हालांकि आग नहीं पहुंची है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

