कार्यालय से 2.70 लाख की चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित उम्मेद हेरिटेज में एक अपार्टमेंट चल रहे कार्यालय के अलमारी में रखे 2.70 की नगदी चोरी करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस रूपयों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
ये भी पढ़ें- चैन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,एक चैन बरामद
रातानाडा पुलिस ने बताया कि उम्मेद हेरिटेज स्टूडियो अपार्टमेंट के अनिल कुमार पुत्र गुरूदास सिंधी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी फर्म का एक कार्यालय उम्मेद हेरिटेज में चल रहा है। जहां अलमारी से 2.70 लाख रूपयों की चोरी हो गई। वह सुबह वहां पहुंचा तो रूपए गायब मिले। बाद में सीसीटीवी फुटेज जांचने पर काम करने वाले राहुल नायक की भूमिका संदिग्ध लगने पर इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में अब आरोपी पाबूपुरा एयरपोर्ट रोड निवासी राहुल नायक पुत्र रेखराज नायक को गिरफ्तार किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

