फैक्ट्री से कपड़ा चुराने के आरोपी से 24 थान कपड़ा बरामद
जोधपुर,शहर की बासनी पुलिस ने टैक्सटाइल फैक्ट्री से कपड़ा चुराने वाले आरोपी को गिरफ्ता कर उसकी निशानदेही पर 24 सौ मीटर कपड़ा यानी 24 थान कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी द्वारा फैक्ट्री की दीवार फांद कर वारदात को अंजाम दिया गया था।
ये भी पढ़ें- डीआरएम ने किया जोधपुर- राजकियावास रेलखंड का निरीक्षण
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि घटना में प्रतीक छाजेड़ की तरफ से 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कागा कांगड़ी नागौरी गेट निवासी मोहसीन उर्फ शाहरूख उर्फ नैनिया पुत्र अब्दूल लतीफ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 24 थान कपड़ा बरामद किया है। टैक्सटाइल फैक्ट्री में 16 अक्टूबर की रात को चोरी हुई थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

