Doordrishti News Logo

परिजन ने दर्ज करवाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला

  • वृद्ध के सुसाइड का मामला
  • सुबह परिजन का आरोप पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
  • बाइक और मकान के बाहर लगाई गई थी आग
  • एक गिरफ्तार,एक की तलाश

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में गुरों का तालाब में मंगलवार की रात एक वृद्ध ने पानी में कूद कर अपनी जान दी थी। बुधवार की सुबह परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताने लगे। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। परिजन का आरोप है कि 29 अक्टूबर की रात को उनके घर के बाहर खड़ी बाइक को जला दी गई थी। जिस पर पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

इधर पुलिस का कहना है कि घटना वाली रात को ही केस दर्ज कर लिया गया था। साथ ही एक बालक को संरक्षण में लेकर सुधार गृह भिजवाया गया। जबकि एक आरोपी सेठी जो पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती है।
प्रतापनगर के चांदणा भाखर निवासी 55 साल के रूपाराम पुत्र हरीराम राव ने मंगलवार की रात को गुरों का तालाब में कूद कर अपनी जान दी थी।

ये भी पढ़ें- डीआरएम ने किया जोधपुर- राजकियावास रेलखंड का निरीक्षण

मृतक रूपाराम की तरफ से प्रताप नगर थाने में एक रिपोर्ट 29-30 की मध्य रात को दर्ज करवाई गई थी कि कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर खड़ी बाइक को जलाया और घर के बाहर भी आग लगा दी। थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि इस घटना में एक बालक को संरक्षण में लेकर सुधार गृह भिजवा दिया गया था। जबकि एक आरोपी सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया जो अभी अस्पताल मेें उपचाराधीन है,जबकि तीसरे शख्स उसके भाई प्रेम की तलाश की जा रही है।

इधर इस घटना को लेकर परिजन का आरोप था कि पुलिस ने समय पर कार्यवाही नहीं की जिससे रूपाराम ने गुरों का तालाब में कूद कर अपनी जान दी है। सुबह काफी संख्या में चांदणा भाखर के निवासी एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। परिजन ने अब इसमें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। जिसमें अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026