तबीयत खराब होने पर ससुराल गया सूने मकान में सात लाख की चोरी
4.50 लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर पार
जोधपुर,शहर में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा। पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को धत्ता बता कर नकबजन सूने मकानों में सेेंध मारने से बाज नहीं आ रहे। प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में आखलिया के पास बरकतुल्ला खां कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार के मुखिया की तबीयत खराब होने पर अपने ससुराल चला गया था। बाद में एक रात के लिए घर सूना रहा। सुबह पड़ौसी ने सूचना दी कि घर से ताले टूटे हैं। अज्ञात चोर घर से 4.50 लाख की नगदी, पांच सात तोला सोना,आधा किलो चांदी के साथ अन्य छोटा मोटा सामान ले उड़े।
ये भी पढ़ें-सरदार पटेल के कार्य आज भी प्रासंगिक -पांडेय
पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है। शहर में दीपावाली निकलने के बाद लगातार सूने मकानों में सेंध की वारदातें सामने आने लगी हैं। कई परिवार छुट्टियां मनाने अपने गांव तो कुछ किसी कारणवश बाहर गए। जिला पश्चिम में बढ़ती चोरियों पर पुलिस की तरफ से फिलहाल अंकुश लगता नहीं दिख रहा। प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार आखलिया चौराहा के समीप बरकतुल्ला खां कॉलोनी निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र अब्दूल रशीद की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं होने पर अपने ससुराल गया था। बाद में पिता और बहन डीडवाना चले गए।
29- 30 की रात को अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोडक़र अंदर प्रवेश किया। ताले टूटने की जानकारी सुबह पड़ौसी द्वारा दी गई। इस पर वह घर पहुंचा। अज्ञात चोरों ने सारा सामान बिखेर कर वहां से 4.50 लाख की नगदी, सोने के आभूषण जिनमें टीका, कानों की टोप्स जोडिय़ां,अंगुठियां, रखड़ी,आधा किलो चांदी के आइटम जिनमें छड़ा, पायलों एक अन्य छोटे मोटे आइटम थे चोरी कर ले गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। घटना में अब प्रतापनगर सदर पुलिस जांच कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

