Doordrishti News Logo

बहस के बाद दो भाईयों पर चाकू से हमला,एक अस्पताल में भर्ती

जोधपुर, शहर के महामंदिर स्थित भदवासिया इलाके में बहस में दो भाईयों पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया गया। एक भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महामंदिर पुलिस थाने में बागर चौक पीपली गली निवासी आशिष पुत्र ओमप्रकाश टाक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह महामंदिर भदवासिया में था। तब वहां खड़े महेंद्र उर्फ कप्तान सिंह और अजय सिंह ने उसका रास्ता रोका और किसी बात को लेकर बहसबाजी करने के साथ मारपीट करने लगे। इस पर आशिष ने अपने भाई सौरभ को बुला लिया। उसके साथ में उसका परिचित प्रवीण चौहान भी आ गया।

तब सौरभ आदि ने मामले का रफादफा करने की बात से कुलदीप और अजयसिंह ने मारपीट करने के साथ चाकू निकाला और आशिष पर हमला किया जिससे वह जख्मी हो गया। इस पर उसके भाई सौरभ ने बीच बचाव करना चाहा तो उस पर भी चाकू से हमला किया। जिससे सौरभ पर तीन चार वार चाकू के लगे। उसके पेट और बायीं तरफ गहरे घाव होने पर दोनों भाईयों को राहगीरों की मदद से पहले पावटा अस्पताल ले जाया गया। बाद में एमजीएच में रैफर कर दिया गया। सौरभ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है।

इधर घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आशिष टाक की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। चाकू  से हमला करने वाला अजय सिंह बताया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026